मंदाकिनी में पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 2, 2024

मंदाकिनी में पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

डीएम-एसपी ने लिया जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अश्विन मास की अमावस्या पर धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना किये। मुख्य स्नान गुरुवार को है। श्रद्धालुओं का आना बुधवार से ही शुरू हो गया है। प्रशासन ने अनुमान लगाया कि मुख्य स्नान के दिन यह संख्या और बढ़ सकती है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 मन्दाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु।

बुधवार को यूपी-एमपी सीमा पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने रामघाट, लक्ष्मण झूला, खोही व कामदगिरी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। सतना डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने प्रमोदवन, कामदगिरी मंदिर व गुप्त गोदावरी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हजारों श्रद्धालु चित्रकूट पैदल यात्रा कर पहुंच रहे हैं। बस व ट्रेन सेवाओं में भारी भीड़ देखी जा रही है। तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को वन-वे कर दिया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन ने अपील किया कि श्रद्धालु संयम बनाए रखें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages