मां दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2024

मां दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

मंदिर की अनोखी विशेषता नौ देवियों का होता है दर्शन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । नवरात्रि के पावन पर्व पर काली देवी चैराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ये मंदिर अपनी अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक ही छत के नीचे नौ देवियों के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नवमी तक भक्तों की भारी भीड़ यहां उमड़ेगी। जो माता रानी के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धि दात्री के रूपों की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रही है। मंदिर का निर्माण मराठा काल में हुआ था। यह अपनी प्राचीन धरोहर के लिए जाना जाता है। दूर-दूर से आए भक्तों का कहना है कि जो भी सच्चे मन से यहां मां की पूजा करता

मन्दिर में पूजा करते श्रद्धालु।

है। उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्ञान चंद्र परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। बताया कि यहां नवरात्रि के दिनों में माता रानी की आराधना करने का विशेष महत्व है। हर सुबह से ही भक्तजन मां को जल अर्पित कर आरती में सम्मिलित होते हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता के भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ होते हैं। उन्होंने कहा, इस मंदिर में मां के नौ स्वरूपों के दर्शन एक साथ मिलते हैं, जो भक्तों के लिए एक अनोखा अनुभव है। यहां आकर जो भी श्रद्धालु मां की आराधना करता है। उसकी हर इच्छा पूरी होती है। नवरात्रि के पहले दिन भक्त अपने घरों में कलश की स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान की शुरुआत करते हैं। भक्तगण अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि को यहां मां से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages