चोरी की एक बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 10, 2024

चोरी की एक बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर, मो. शमशाद । चांदपुर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाने के उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी एक युवक

पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़ा गया शातिर।

बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोक कर बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा न सका। जिस पर पुलिसने उसे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए शातिर ने अपना नाम पिन्टू पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम कपिल थाना जहानाबाद बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाने पर मु0अ0स0 148/2024 धारा 317/(2)/318/(4) बीएनएस पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित कुमार राय व श्रीकेश यादव भी शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages