मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की निकली बारात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 5, 2024

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की निकली बारात

महिलाओं ने भगवान राम पर की पुष्पवर्षा

राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर में गाजे बाजे व डीजे की धुन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जय-जयकार के बीच भव्य बारात निकाली गई। विभिन्न मार्गो में राम भक्तों ने अपने-अपने घरों  प्रतिष्ठानों से निकलकर पूजा-अर्चना किया। महिलाओं ने अपने-अपने झरोखों से भगवान राम पर पुष्प वर्षा की। शनिवार को राजापुर कस्बे के प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसाई गिरजा शंकर गुप्ता पत्नी अनुसुइया गुप्ता, छोटे भाई उमाशंकर गुप्ता पत्नी जानकी देवी, प्रेम शंकर गुप्ता पत्नी संगीता गुप्ता तथा परिवार के सदस्यों ने वैवाहिक कार्य करते हुए राम कलेवा के साथ भगवान श्रीराम समेत अनुजों की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पैपुजी की। नगरवासियों ने जगह- जगह शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना किया।

भगवान श्रीराम की आरती करते आयोजक।

रामलीला भवन से तुलसीकृत प्राचीन रामलीला कमेटी के प्रबंधक राजकुमार उपाध्याय, कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, सतीश मिश्र आदि ग्रामीणों ने राम बारात में शामिल होकर सर्राफा बाजार, यमुना रोड तथा गुर्रा मंदिर होते हुए डीजे की धुन व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जयकारो से तुलसी नगरी राम मै हो गई। स्मारक रोड स्थित गिरजा शंकर गुप्ता के निज निवास में देर रात बारात पहुंची। बारात का भव्य स्वागत करते हुए राम कलेवा कराया गया। इस मौके पर अनिल मिश्रा, राधेश्याम सोनी, संतोष सोनी, संतोष गुप्ता, मंगल पांडेय, विकास अग्रहरि, भारत जायसवाल, रामनरेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, अशोक केसरवानी, अमित अग्रहरि, हरबंश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages