शक्ति संवाद के जरिए छात्राओं को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 1, 2024

शक्ति संवाद के जरिए छात्राओं को किया जागरूक

बदौसा और बबेरू के स्कूलों में आयोजित हुआ शक्ति संवाद कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । शक्ति संवाद के तहत सीओ अतर्रा की ओर से अब्दुल मजीद बाबा मेमोरियल स्कूल बदौसा और थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम द्वारा केजेएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला अपराधों, साइबर अपराधों के बारे में दी गई जानकारी दी गई। साथ ही उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु चलचित्रों के प्रसारण कर छात्राओं को जानकारी दी। मिशन शक्ति नोडल अधिकारी अंबुजा त्रिवेदी के नेतृत्व में सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को महिला थाना व थाना बबेरु की मिशन शक्ति टीम ने शक्ति संवाद का आयोजन किया। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार यादव द्वारा मिशन शक्ति टीम के अब्दुल मजीद बाबा मेमोरियल स्कूल बदौसा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और

शक्ति संवाद के जरिए छात्राओं को जागरूक करतीं महिला पुलिस कर्मी।

कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। बालिकाओं, महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रसारण कर जागरुक किया गया । इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराधों के साथ-साथ मुख्य रुप से साइबर अपराध के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन अपराधों के तरीकों के बारे में जागरुकता और बचाव सबसे महत्वपूर्ण है। बालिकाओं को बताया गया कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी अनजान वीडियो कॉल के न रिसीव करें। सोशल मीडिया एकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन अवश्य ऑन रखें। साथ ही बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। बबेरु की मिशन शक्ति टीम द्वारा केजेएम पब्लिक स्कूल बबेरु में शक्ति संवाद का आयोजन कर छात्राओं को विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages