यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह सुधरी
देवेश प्रताप सिंह राठौर
वरिष्ठ पत्रकार
उत्तर प्रदेश, उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादों से कहीं ज्यादा काम किया है। साक्षी महाराज ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। उनके अनुसार अब कोई गुंडा सिर उठाकर नहीं देख सकता। योगी सरकार की कार्रवाई की रफ्तार पूरे देश के लिए मिसाल बन चुकी है। बता दे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधी जेल में हैं। दंगे रुक गए हैं।
व्यापार बढ़ रहा है। विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार पर सवाल उठाए कि उनके समय में पत्रकारों पर हमले होते थे। माफिया बेखौफ थे। 'बंद दुकान तुम्हारी, गोली दुकान हमारी' जैसे नारे लगते थे। सपा सांसद लाल जी सुमन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि बेवजह आलोचना से कुछ नहीं मिलेगा। जनता को विकास चाहिए, नकारात्मक राजनीति नहीं।
No comments:
Post a Comment