बांदा, के एस दुबे । जेडीयू कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई। उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि जेडीयू महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे अद्वितीय शासक थे, जिन्होंने युद्ध की विभीषिका के बाद अहिंसा, धर्म और समाज कल्याण की राह अपनाई और उसे जन-जन तक पहुंचाया। बाबूलाल चौधरी, जिला महासचिव, कार्यकर्ता बिहारी लाल, उदय पाल, राकेश कुमार, अतुल सिंह, शिमला शंकर मिश्रा, कमतू प्रसाद, देवेश कुमार
![]() |
सम्राट अशोक को नमन करते पदाधिकारी। |
ओमर, रूपेश पुरवार, अवधेश वर्मा, दीपक पटेल सहित अन्य कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक की शिक्षाओं को आज के सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया और उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरिमा सिंह पटेल जेडीयू जिला अध्यक्ष समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ ने की जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महासचिव जेडीयू बृजनेश सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment