आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्या, मोबाइल रिचार्ज और नेटवर्क की दिक्कतों से काम रुका, मानदेय का भी मुद्दा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 9, 2025

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्या, मोबाइल रिचार्ज और नेटवर्क की दिक्कतों से काम रुका, मानदेय का भी मुद्दा

देवेश प्रताप सिंह राठौर

वरिष्ठ पत्रकार 

उन्नाव। जिले की उत्तर प्रदेश उन्नाव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। जिला मुख्यालय पर सोमवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों ने भाग लिया। संघ की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी और महामंत्री प्रतिभा तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कुल सात प्रमुख समस्याओं को चिह्नित किया गया है, जिनके समाधान की मांग की गई है। बता दे कि मोबाइल रिचार्ज और आधार लिंक न होना बनी बाधा ज्ञापन में बताया गया है कि अधिकांश कार्यकत्रियों के मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मोबाइल रिचार्ज नहीं


करवा पा रहीं। इससे उन्हें समय पर शासन की सूचनाएं नहीं मिल पातीं। राष्ट्र‌हित उद्योग हित श्रमिक हित आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उ रामबद्ध भारतीय मजदूर संघ भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी में दूसरी बड़ी समस्या नेटवर्क की है। कार्यकत्रियों ने कहा कि नेटवर्क बाधित होने के कारण पोर्टल पर फोटो अपलोडिंग और अन्य जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि पूर्व की व्यवस्था को फिर से लागू किया जाए। ज्ञापन में सरकार से अनुरोध किया गया है कि कार्यकत्रियों की सुविधा हेतु मोबाइल सिम रिचार्ज की व्यवस्था शासन स्तर से कराई जाए ताकि योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सके और जनजागरूकता अभियान सुचारु रूप से संचालित हो सके। चौथे बिंदु में यह मांग की गई है कि जिन क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह समय पर राशन नहीं उठा रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी अन्य समूहों को सौंपी जाए, जिससे लाभार्थियों को समय पर राशन मिल सके। गोदभराई, अन्नप्राशन आदि आयोजनों में कार्यकत्रियों द्वारा किए गए खर्च का भुगतान अब तक शासन से नहीं हुआ है, जिससे उनमें नाराजगी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages