सपा संगठन निरीक्षक प्रथ्वीपाल सिंह की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 9, 2025

सपा संगठन निरीक्षक प्रथ्वीपाल सिंह की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई संपन्न

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, उन्नाव । समाजवादी पार्टी कार्यालय उन्नाव में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एवं संगठन निरीक्षक प्रथ्वीपाल सिंह की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मुख्य रुप से संगठन को मजबूत करने,अधिक से अधिक PDA जन पंचायतों के आयोजन कराने एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित कराने पर विशेष स्तर पर चर्चा हुई।


श्री यादव ने  कहा कि पार्टी का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पार्टी को और भी सशक्त बनाने तथा और भी लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए पीडीए पंचायत का आयोजन कराएगा तथा जनपद में जितने भी निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर नए सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिससे हम अपने मिशन 2027 लक्ष्य को पूरा करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सफल होंगे। प्रथ्वी पाल सिंह  ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्रत्येक विधानसभा के एक एक बूथ को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध होना है और मजबूती के साथ काम करना है हमारा संगठन जितना अधिक एकजुट और सक्रिय होगा हम उतना ही आगे बढ़ेंगे ।

श्री सिंह ने हर एक पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में PDA के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने हेतु पीडीए पंचायत का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया।तत्पश्चात  बब्बू सिंह राजपूत जी के द्वारा श्रद्धेय नेताजी के जीवन पर लिखी पुस्तक “मसीहा” का विमोचन किया गया।उपरोक्त बैठक में पूर्व सांसद अन्नू टंडन,पूर्व विधायक उदयराज यादव,पूर्व विधायक, राष्ट्रीय सचिव सुन्दरलाल लोधी,पूर्व मंत्री सुधीर रावत,पूर्व एम एल सी अरुण शंकर शुक्ला,पूर्व विधायक बदलू ख़ान,पूर्व विधायक रामकुमार,पूर्व प्रत्याशी मुन्ना अल्वी,पूर्व प्रत्याशी अंकित परिहार,पूर्व प्रत्याशी डॉ० आंचल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सी के त्रिपाठी,शिवशंकर वर्मा, हाजी सैय्यद इरफान,नरेंद्र लोधी,साधु यादव,रूप नारायण पटेल,बितेन्द्र यादव,राजकुमार लोधी,रमेश रावत, याकूब सिद्दीकी,अमन अंजुम,अंकित यादव,राहुल अग्निहोत्री,राहुल गौतम,मनीष सैनी,ओमप्रकाश पासवान, अशोक सिंह गुड्डू,मकसूद अली,रामपाल कुशवाहा, रामकिशन लोधी,सुजाउर रहमान,पंकज लोधी,नियाज ख़ान,सैफ ख़ान,शरीफ़ खान,राजेन्द्र कुमार,बालेन्द्र भदौरिया,कुलदीप यादव, सलीमुर्रहमान, आलोक त्रिपाठी,शिवशंकर निषाद, मुकेश रावत,धर्मेन्द्र यादव,शिव सिंह,लवकेश श्रीवास्तव,रामनरेश यादव, श्रीनारायण पाल,राजन कनौजिया,मनजीत यादव,गौरव यादव,सेवकलाल रावत, चंद्रपाल पासी,ब्रजपाल सिंह यादव, जावेद, सरकारू, दीपक देवा,इमरान अहमद,अनिल फौजी,अजय यादव छोटेलाल भारतीय आदि पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हेमंत पाल ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages