दिव्यांग बच्चों को सहारे से ज्यादा अवसरों की जरूरत है- वर्णिका शुक्ला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

दिव्यांग बच्चों को सहारे से ज्यादा अवसरों की जरूरत है- वर्णिका शुक्ला

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बिखेरा जलवा 

प्रतिभा को मिली खुली उड़ान 

जिला प्रतियोगिता में दिखा उत्साह 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर जनपदीय दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुई, जिसमें पुरस्कार पाकर नन्हे बच्चे खिल उठे। दुश्मन मैदान में आयोजित इस खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्णिका शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला और नगर शिक्षा अधिकारी प्रवीण दीक्षित ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती को नमन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को भावपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथियों ने पचास मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। इसके बाद कबड्डी, खो-खो, ब्रेल लेखन, छूकर पहचानो, कुर्सी दौड़ सहित कई खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सचिव वर्णिका

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते अधिकारीगण 

शुक्ला ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सहारे से ज्यादा अवसरों की जरूरत है- समानता से बड़ा कोई अधिकार नहीं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि कई बच्चे कला, संस्कृति और खेल में नई पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और अभिभावकों को नाश्ता वितरित किया गया और विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल और स्पेशल एजुकेटरों की पूरी टीम पूरे समय बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मौजूद रही। बच्चे अपने साथ आत्मविश्वास की नई चमक लेकर घर लौटे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages