चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । माह दिसंबर 2025 में शुरू हुए महाटीकाकरण अभियान के तहत चित्रकूट जिला टीकाउत्सव के रंग में रंग गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि 03 दिसंबर को बल्दाऊगंज वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित टीकाकरण सत्र में टीकाउत्सव का औपचारिक शुभारंभ वार्ड के जनप्रतिनिधि लवकुश यादव एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। अभियान का लक्ष्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के उन सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है जो अब तक किसी भी कारण से छूट गए थे। क्षेत्रवार व ब्लॉकवार सूचियों के आधार पर पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, ताकि दिसंबर के अंत तक खसरा-रूबेला टीकाकरण उपलब्धि 95 प्रतिशत तक पहुंच सके। सत्र के दौरान एएनएम, आशा,
![]() |
| टीका महाअभियान की तैयारी में दिखे स्वास्थ्यकर्मी |
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ड्यूलिस्ट के अनुसार 20 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से 07 बच्चों को एएनएम श्रीमती जयकुमारी द्वारा टीका लगाया गया। कार्यक्रम में डॉ जीआर रतमेले, डॉ श्याम (एसएमओ- डब्लूएचओ), दिलीप द्विवेदी (यूनीसेफ), गरवि तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीएमओ ने जिलेवासियों से अपील की कि टीकाउत्सव के दौरान जन्म से पाँच वर्ष तक की सभी आवश्यक व बूस्टर खुराक समय पर दिलाकर बच्चों को घातक बीमारियों से बचाने में अपनी भागीदारी जरूर निभाएँ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment