निरीक्षण और अधूरी परियोजनाओं पर त्वरित आदेश
दिव्यांगजन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
डे केयर में अधूरे निर्माण पर निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शिवरामपुर कर्वी स्थित बचपन डे केयर सेंटर में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद दृष्टि, श्रवण और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का ध्यान खींचा। जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न कक्षों- श्रवण दिव्यांग, बौद्धिक दिव्यांग, दृष्टि दिव्यांग- का निरीक्षण किया और अध्यापकों से सीखने-सिखाने की पद्धतियों की जानकारी ली। बच्चों के लिखने और कलर गतिविधियों को भी उन्होंने स्वयं देख कर परखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि दिव्यांग बच्चों की किसी भी आवश्यकता या सहयोग की जरूरत हो तो प्रशासन को
![]() |
| दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगों के बीच मौजूद डीएम |
अवगत कराया जाए। इसी क्रम में प्रियांशु को ब्रेल लिपि किट और अवनीश को एएमआर किट वितरित की गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने डे केयर सेंटर में निर्माणाधीन शौचालय तथा अधूरी बाउंड्री वॉल की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल दोनों कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने पास स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया जहाँ डॉ राजेश कुमार मौजूद मिले। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवाओं के रखरखाव और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आवंटित आवासों की सूची, परिसर में पड़े निष्प्रयोज्य वाहनों का निस्तारण और सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएँ। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment