जूनियर छात्र ने 10 व 12 के छात्र को दी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

जूनियर छात्र ने 10 व 12 के छात्र को दी विदाई

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को कक्षा बारह के भैया बहनों का फेयरवेल कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपक जलाकर व पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रम में भैया बहनों ने अपने समकक्ष एवं छोटे भैया बहनों को संबोधित किया। कक्षा एकादश के अनेक भैया बहनों ने भी अपने सीनियर भैया बहनों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया। विद्यालय के सह प्रबंधक अतुल अग्रवाल द्वारा भैया बहनों को शपथ दिलाई गई कि

कार्यक्रम में प्रतिभाग करते अतिथि।

वह जीवन में कभी भी नकल पर आश्रित नहीं होंगे, नकल करेंगे न करने देंगे। उन्होंने आगे आगे कहा कि हमारा विद्यालय नकल विहीन शिक्षा के लिए जाना जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने भी भैया बहनों को अनेक हिदायतें देते हुए समझाया की परीक्षा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का बेहतर ध्यान रखें और यदि हो सके तो अपना वाहन स्वयं न चला करके अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। कार्यक्रम का छायांकन कामता प्रसाद एवं संचालन मनीष के निर्देशन में बहन अनिका तिवारी द्वारा संपन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages