एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरुवल विद्यालय का जलवा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरुवल विद्यालय का जलवा

सर्वाधिक पदक जीतकर ब्लॉक विजयीपुर प्रथम

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जिला बाल क्रीड़ा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्लॉक विजयीपुर के गुरुवल प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीतकर ब्लॉक को प्रथम स्थान दिलाया। इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक हरिशंकर सिंह एवं सहयोगी सहायक अध्यापक लाल महेंद्र प्रताप सिंह के अथक परिश्रम, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम रहा कि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

गुरूवल विद्यालय के बच्चे।

प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की अनीता देवी ने चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में अर्जुन ने चैंपियन बनकर विद्यालय और ब्लॉक का नाम रोशन किया। विशेष उल्लेखनीय है कि लगातार पांचवीं बार गुरुवल विद्यालय के विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है, जो विद्यालय की मजबूत खेल परंपरा और गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय के मुखिया हरिशंकर सिंह एवं समस्त स्टाफ को जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव तथा व्यायाम शिक्षक मनीष कुमार ने विद्यालय की इस उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व खागा तहसील प्रभारी दिनेश सिंह ने विद्यालय की लगातार सफलता की भूरि भूरी प्रशंसा की जिसकी चर्चा पूरे शिक्षा जगत में जोर-शोर से हो रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages