लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

सीएम से मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति दर्ज करने के लिए मांगा एक माह का समय

फतेहपुर, मो शमशाद । लोक निर्माण विभाग परिसर में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंद्र बहादुर व जिला सचिव शैलेश सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान इन लोगों ने आठ सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया और धरने के बाद जुलूस के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि 31 जनवरी 2026 तीन मानव संपदा पोर्टल पर चल अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन लोगों ने कहा कि वास्तविकता यह है कि राज्य में कार्यरत शिक्षकों और लिपकों को राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य किया जा रहा है एवं राज्य में शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षाओं के

मांगों को लेकर धरना देते लोक निर्माण विभाग के कर्मी।

परीक्षा परिणाम एवं यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम समयबद्ध प्रस्तुत किए जाने के कारण एवं मानव संपदा पोर्टल की वेबसाइट सुचारू रूप से न चलने के कारण राज्य के कार्मिकों के महत्वपूर्ण समयबद्ध कार्यों को पूर्ण किए जाने के कारण उपरोक्त विषयक विवरण समय से अपलोड नहीं किया जा सका है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की मांग है कि उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य के कार्मिकों को कम से कम एक माह का अवसर प्रदान किया जाए ताकि मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिक अपनी संपत्ति का विवरण दर्ज कर सकें। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष अंकुर बाजपेई, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीरज कुमार, क्षेत्रीय वित्त सचिव विनय सिंह सेंगर राशिद, नासिर, बैजनाथ, आशीष कुमार त्रिवेदी, अतुल, रविंद्र सिंह, सृष्टि तोमर, रामानुज सिंह, सुधाकर सिंह, आलोक श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages