गुढ़ाकलां ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ पशु आरोग्य मेला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

गुढ़ाकलां ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ पशु आरोग्य मेला

मेले में 3775 पशुओं की हुई चिकित्सा, पशुपालकों को दी गईं जानकारियां

पद्मश्री उमाशंकर ने जल संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की

बांदा, के एस दुबे । पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन विकास खण्ड नरैनी की सबसे बडी न्याय पंचायत गुढाकलाँ में किया गया। मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उप्र गोसेवा आयेाग लखनऊ ने गौ पूजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें विधायक नरैनी ओममणी वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ब्लाक प्रमुख चेयरमैन ओरन राजनरायन द्विवेदी ने कार्यक्रम में शिरकत की। मेला में पशुपालन की विभिन्न सेवाऐं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र के पशुपालकों को उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में मोबाइल वेटनरी यूनिट-1962, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना एवं अन्य विभागीय योजनाएं आदि के बारे में विस्तार से प्रचार-प्रसार किया में विस्तार

पशु आरोग्य मेले में मौजूद विधायक ओममणि व अन्य

से जानकारी दी गई। पशुपालकों को टीकाकरण, चिकित्सा, बाधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की सेवाएं निशुल्क पशु चिकित्साधिकारी एवं डाॅ. गोविन्द यादव उप निदेशक चित्रकूटधाम मण्डल द्वारा बताई गई। डॉॅ. श्याम सिंह केवीके द्वारा कृषि एवं पशुपालन को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया गया तथा पशुपालकों को प्रेरित किया गया कि कृषि/पशुपालन में तकनीकी विधि का उपयोग किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जल संरक्षण में पद्मश्री से सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय ने जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की तथा पशुपालकों को इस शिविर/मेला का ज्यादा से ज्यादा से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ताकि सरकार की मंंशा साकार हो सके और समाज, क्षेत्र के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। वन्दना गुप्ता अध्यक्ष महिला मोर्चा ने पशुपालन में नारी शक्ति की भागीदारी को अहम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की संख्या को देखकर अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि वास्तव में ’’पढी नहीं है नारी, बढ रही है नारी चरितार्थ हो रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर कुल 7146 पशुओं का पंजीकरण किया गया। मेला/शिविर में 3775 पशुओं की चिकित्सा, 419 पशुओं का बधियाकरण, 4502 पशुओं का टीकाकरण, 982 पशुओं की बाँझपन चिकित्सा, 6892 पशुओं का कृमि नाशक दवापान, 6892 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा की गयी तथा 10 प्रगतिशील पशुपालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भेड़़ों की संख्या एवं अच्छी नस्ल के घोड़े, एक मुर्रा भैसा व एनजीओ गौरी फाउण्डेशन द्वारा लगायी गयी गाे उत्पाद की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे। डाॅ. अशोक कुमार अपर निदेशक पशुपालन विभाग चित्रकूटधाम मण्डल ने पशुपालकों को अश्वस्त किया गया कि विभाग की सभी योजनाएं पशुपालक के द्वार समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढगं से उपलब्ध होगी। अंत में अपर निदेशक द्वारा सभी का आभार जताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages