संपूर्ण समाधान दिवस में 160 शिकायतों में छह का हुआ निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में 160 शिकायतों में छह का हुआ निस्तारण

अतर्रा तहसील में आयोजित हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता व गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम जे. रीभा व अन्य अधिकारी

के साथ निस्तारित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी अतर्रा निवासी द्वारा विद्युत मीटर खराब होने की शिकायत की गयी, जिसके बदलने के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंात विद्युत को निर्देश दिये। ग्राम तुर्रा के एक फरियादी द्वारा नाली निर्माण किये जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत से नाली का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये। ओरन के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित लेखपाल को अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम चैसड के लेखपाल द्वारा जमीन से कब्जा हटाये जाने के एवज में धनराशि की मांग किये जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर पालिका के सामने अतर्रा में जलनिगम की खुदी पडी सडक को ठीक कराये जाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिये। गांधी चैक अतर्रा नगरपालिका द्वारा नाली निर्माण में ऊंचा हो जाने से सड़क सकरी होने एवं जाम की समस्या की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने समस्या का निस्तारण करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages