मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर का 22 फरवरी केा होगा आयोजन
बांदा, के एस दुबे । आगामी 22 फरवरी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें सभी को दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यपालिका अध्यक्ष वरिष्ठ न्यायमूर्ति उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन की बात कही गई। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के तहत निम्न न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए नालसा द्वारा तैयार रूपरेखा के अनुसार नियमों/ नीतियों के क्रियान्वयन के लिए शनिवार को निम्न न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में यथा चन्द्रपाल, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) द्वारा
![]() |
| बैठक में मौजूद अधिकारी। |
जिला विकास खण्ड विकास, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, शिक्षा-प्राविधिक शिक्षा, बेसिक, माध्यमिक एवं शिक्षा, कृषि एवं वानिकी से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए आदेशित किया गया। इसी प्रकार डा. विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज द्वारा जलशक्ति विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनायें, लघु कुटीर, सूक्ष्य व मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास विभाग, श्री गगन कुमार भारती विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), बांदा द्वारा डेरी विकास विभाग, पुशपालन विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम कल्याण विभाग (बंधुवा मदजूरी के सम्बन्ध में), श्री छोटेलाल यादव विशेष न्यायाधीश (८०प्र० क्षे०), बांदा द्वारा पुलिस विभाग (विशेष रूप से मानव तस्करी के सम्बन्ध में), युवा कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, अपर जिला जज (पॉक्सो) बांदा द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, बीमा जीवन, पशु एवं फसल बीमा, किसानों के मध्य उन्नत खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाले वाली संस्था केन्द्रीय औषधीय एवं सुगन्ध पादप अनुसंधान केन्द्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा गरीब महिलाओं के मध्य सेनेटरी नैपकीन वितरण करने वाली स्वयं सेवी संस्था, श्री श्रीपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश (आ० व ० अधि०) बांदा द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, रेशन विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान, जिला नगरीय विकास अधिकरण, श्री प्रफुल्ल कुमार चैधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांदा द्वारा नगर पालिका परिषद, नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण, खनन विभाग, कृषि उत्पादन मण्डी समिति एवं श्रीमती अर्पिता सिंह-प्रथम, सिविल जज (सीडि) द्वारा विद्युत वितरण विभाग, जिला प्रोबेसन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा व रसद विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर उक्त कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल मेगा शिविर लगाया जायेगा। मेगा शिविर के विभागों के योजनाओं को सफल बनाने के लिए के प्रचार प्रसार एवं लाभ से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। मेगा शिविर में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व कार्य योजनायें, जो निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु उनकों चिन्हित कर उक्त शिविर का अंग बनाया जाये।


No comments:
Post a Comment