बांदा, के एस दुबे । अवैध मादक पदार्थों आदि की बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब हो कि थाना अतर्रा द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को नगर
![]() |
| पुलिस की गिरफ्त में युवक मनोज। |
पालिका के सामने कस्बा अतर्रा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक थैले में कुल 22 देशी क्वार्टर बरामद हुए है। पुलिस ने युवक का नाम मनोज पुत्र राजाराम निवासी राजेंद्र नगर नरैनी रोड कस्बा अतर्रा बताया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल पंकज द्विवेदी और कांस्टेबल आदर्श तिवारी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment