फर्जी तरीके से फार्म-7 भरकर मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

फर्जी तरीके से फार्म-7 भरकर मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरैनी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी नरैनी को दिया गया। कहा गया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सत्तारूढ दल के नेता ने कतिपय कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों के गठजोड़ से प्रारूप सात का दुरूपयोग कर फर्जी तरीके से नाम काटे जाने को लेकर तहसील नरैनी अन्तर्गत विधान सभा 234 नरैनी के विभन्न बूथों एवं विधान सभा 235 बाँदा के फर्जी तरीके से भारी संख्या में प्रारूप 07 भरकर मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश की जा रही है, जिसमें अधिकांश लोग अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम) के है

सपाइयों को संबोधित करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा।

और वो लोग अपने-अपने बूथों में ही निवास कर रहे है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे है। जिसकी सूची साथ में संलग्न की जा रही है। सपा नेता ने कहा कि फर्जी प्रारूप 07 भरने वालो को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाये। सभी बीएलओ को निर्देशित किया जाये कोई भी नाम गलत तरीके से न कटने पाये। ज्ञापन में मुख्यरूप से उपस्थित मनोज प्रधान विधानसभा उपाध्यक्ष, सुनील कुशवाहा, भरतलाल दिवाकर पूर्व प्रत्याशी 234- नरैनी, मुन्ना पटेल, चंद्रभान, मौसमी कोटार्य आदि सैकड़ो की संख्या में नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थिति रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages