ऑपरेशन मुस्कान के तहत अतर्रा पुलिस ने की कार्रवाई
बांदा, के एस दुबे । अभियान ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में मंगलवार को अतर्रा पुलिस द्वारा कस्बा अतर्रा में गुम हुए 10 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। गौरतलब हो कि मंगलवार को ग्राम दुबरिया की रहने वाली चुन्नी देवी ने थाना अतर्रा पर सूचना दी कि वह अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ कस्बा अतर्रा में खरीददारी करने आयी थी इसी दौरान वह कहीं कस्बा में गुम हो गया काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सूचना पर थानाध्यक्ष अतर्रा संजीव चौबे द्वारा तत्काल टीम गठित कर खोजबीन शुरु कर दी गई । इस दौरान आस पास के लोगों
![]() |
| ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद बालक अपने पिता और पुलिस के साथ। |
व सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से आभार जताया। पुलिस टीम में संजीव चौबे थानाध्यक्ष अतर्रा, मणिशंकर मिश्रा चौकी प्रभारी कस्बा अतर्रा, कांस्टेबल नीलू आर्या, पंकज द्विवेदी, श्रवण कुमार, राजित कुमार शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment