प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग
फतेहपुर, मो शमशाद । दो सूत्रीय मांगों को लेकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलेमीन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। गुरूवार को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुहीउद्दीन एडवोकेट की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया तत्पश्चात राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली को कई लोगों द्वारा बराबर जान-माल की धमकियां दी जा रही है। इससे वह बेहद परेशान हैं। इसके अलावा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मवई स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने को
![]() |
| कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते एआईएमआईएम के पदाधिकारी। |
लेकर कुछ अराजकतत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मांग किया कि प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को अविलम्ब सुरक्षा प्रदान की जाए, मवई मस्जिद में नमाज पढ़ने में अराजकतत्वों द्वारा उत्पन्न किए जा रहे व्यवधान को रोका जाए। इस मौके पर सनगांव वार्ड के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हाफिज राजू, आजाद, अता उल्ला, रियाजुल हुसैन, जैनुल आब्दीन, अरबाज अहमद, मो0 हफीज, शब्बीर, मो0 अनवर, एहतेशाम रजा, मो0 निजाम उद्दीन, रेहाना, मो0 अनवार, मो0 आजम, मो0 चांद, मो0 हसीब, अरबाज खान, माशूक खान, जाफर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment