भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भाकियू ने किया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भाकियू ने किया विरोध

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, ट्रेड डील को रद्द किए जाने की मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान यूनियन की बैठक नहर कालोनी परिसर में आयोजित हुई। जिसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जहां विरोध किया गया वहीं किसानों की समस्याएं भी उठाई गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ट्रेड डील को रद्द किए जाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने की। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से यहां के किसानों को नुकसान होगा। इसलिए इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारी व किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा गया कि बीज विधेयक निजी बीज उद्योगों के हितों को पूरा करता है। किसानों के आजीविका के अधिकारों वैध चिंताओं को ध्यान में नहीं रखा गया है इसे वापस

नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी।

किया जाए। बीज की किस्मों का अनिवार्य पंजीयन छोटे किसानों द्वारा बीजों का संरक्षण करना जटिल बना देगा। बड़ी बीज कम्पनियों को बीज नियंत्रण की छूट देता है। इसे समाप्त कराया जाए। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारत को पीछे हट जाना चाहिए या इस समझौते से कृषि के प्रावधानों को हटा दिया जाए। विद्युत विधेयक 2025 के मसौदे का विरोध जताया क्योंकि इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र का निजीकरण व व्यवसायों का करना इसको वापस लिया जाए एवं उत्तर प्रदेश में धान का निर्धारित लक्ष्य समाप्त हो गया है। काफी संख्या में किसानों का धान सरकारी क्रय केन्द्रों पर पड़ा है। केन्द्र सरकार से उत्तर प्रदेश के धान खरीद का लक्ष्य बढ़वाया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव राम सहाय पटेल, प्रयागराज मण्डल महासचिव देवनारायण पटेल, जितेन्द्र सिंह पटेल, मुन्ना शेख, दिनेश शुक्ला, धनंजय सिंह, नागेन्द्र यादव, विवेक सिंह यादव, गिरजाशंकर मिश्र, विपिन द्विवेदी, कप्तान सिंह यादव, अजीत उत्तम, धीरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, परशुराम शुक्ला भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages