मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेस ने मजदूरों संग की पद यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 13, 2026

मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेस ने मजदूरों संग की पद यात्रा

ग्रामीण सरकार विरोधी व मनरेगा बचाओ के लगाए नारे

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा विधानसभा के ग्राम त्रिलोचनपुर से तमाम ग्रामीण क्षेत्र होते हुए खागा नगर पंचायत तक लगभग सोलह किलोमीटर कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण मजदूरों को साथ लेकर पद यात्रा की। पद यात्रा में महिलाओं के संग भारी तादाद में मौजूद ग्रामीण सरकार विरोधी एवं मनरेगा बचाओ के नारे लगाते हुए नगर पंचायत में लगी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्ति की। पैदल यात्रा का नेतृत्व प्रदेश से नियुक्त प्रभारी कनिष्क पांडेय, जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने किया। इसके पहले त्रिलोचनपुर गांव में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों की खुल कर आलोचना

पद यात्रा निकालते कांग्रेसी।

की। उन्होंने कहा कि अब मोदी को भारत की जनता पूर्ण रूप से पहचान चुकी है एवं उन्हें नकार चुकी है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार जनता को गुमराह कर मोदी ने उनके साथ विश्वासघात किया है देश कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने आगे कहा कि मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अब जनता घृणा की दृष्टि से देख रही है। उन्हें कुर्सी से उतारने को व्याकुल है। पैदल यात्रा में महिला नेता माधुरी रावत, हेमलता पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, कलीम उल्ला सिद्दीकी, रंजीत मौर्य, देवी प्रकाश दुबे, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, सैयद सहाब अली, राम नरेश महराज, चैधरी मोइन राइन, नवनीत तिवारी, निजामुद्दीन, डॉ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages