चौपाल में जनसमस्याओं का समाधान
फाइलों से फील्ड तक आयुक्त का दौरा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक कसावट और जनसरोकारों की नब्ज टटोलते हुए तहसील कर्वीए नगर पालिका कर्वीए विकासखंड कार्यालय कर्वी तथा ग्राम रौली कल्याणपुर का गहन निरीक्षण किया। तहसील कर्वी में लंबित राजस्व वादों पर सख्त रुख अपनाते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि तीन वर्ष से अधिक पुराने मामलों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो और सभी आदेश आरसीएमएस पोर्टल पर समय से अपलोड किए जाएं। नगर पालिका कर्वी के निरीक्षण में साफ.सफाईए पेयजलए पार्किंग व बैठने की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईंए वहीं अधिशासी अधिकारी को नालियों.सड़कों की नियमित सफाईए स्ट्रीट लाइटों के रखरखावए एंटीलार्वा फॉगिंगए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा जनशिकायतों के पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए। विकासखंड कार्यालय कर्वी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण.2026 के अंतर्गत नोटिस
![]() |
| कार्यक्रम में मौजूद अधिकारीगण |
सुनवाई की समीक्षा करते हुए शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनाने के आदेश दिए गए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनाए मनरेगाए गौशालाए स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं की नियमित समीक्षा पर जोर देते हुए आयुक्त ने ई.ऑफिस और मानव संपदा पोर्टल के अनिवार्य प्रयोग की बात कही। ग्राम रौली कल्याणपुर की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की पेयजलए बारात घर व मोक्षधाम की मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए आयुक्त ने दो टूक कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभए पारदर्शिता और जवाबदेही है. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महिलाओं और बालिकाओं के हक की दस्तकए चित्रकूट में सजेगा मेगा विधिक सहायता शिविर चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में एवं शेषमणि शुक्लाए जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के कुशल मार्गदर्शन में आज 10 फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेजए कर्वी में मेगाध्वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को लेकर प्री.कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं व नागरिकों को जानकारी दी गई कि 22 फरवरी को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में भव्य मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित होगा। प्री.मेगा शिविर में पम्पलेट वितरण के माध्यम से बताया गया कि इस शिविर में सभी प्रशासनिक विभागों के समन्वय से महिलाओं एवं बालिकाओं के हितार्थ संचालित उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न जन.कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे पहुँचाया जाएगा।
सीएम डैशबोर्ड पर चित्रकूट की छलांगए अफसरशाही की मेहनत ने बदली रैंकिंग की तस्वीर चित्रकूट। राज्य स्तरीय सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद चित्रकूट ने मेहनत और प्रशासनिक सक्रियता के दम पर बड़ी छलांग लगाई है। दिसंबर 2025 में जहां विकास कार्यों में जनपद 54वेंए राजस्व कार्यों में 41वें और आईजीआरएस में 17वें स्थान पर थाए वहीं जनवरी 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदली नजर आई। विकास कार्यों में चित्रकूट 21वें और राजस्व कार्यों में 31वें स्थान पर पहुंच गया। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में राज्य स्तर पर 15वां और मंडल स्तर पर पहला स्थान हासिल हुआ। मऊए मानिकपुर और राजापुर तहसीलों ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बधाई देते हुए लक्ष्य तय किया कि अगली रैंकिंग में चित्रकूट टॉप.10 में पहुंचे।


No comments:
Post a Comment