फतेहपुर, मो शमशाद । सामाजिक चेतना मंच के तत्वाधान में गुरूवार को सिविल कोर्ट कैंपस में प्रांत संयोजक आरपी मौर्या के नेतृत्व में स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस समारोह मनी प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। मंच के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बहादुर पासवान एडवोकेट सहित कर्मचारी राजा रणजीत सिंह पटेल एडवोकेट, अरुण कुमार रावत एडवोकेट, संदीप वर्मा एडवोकेट, संदीप कुमार पासवान एडवोकेट, ललित निषाद एडवोकेट, शोभित दुबे एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट, ब्रह्मदत्त मौर्य एडवोकेट, परमार एडवोकेट, श्री कृष्णा गुप्त एडवोकेट, ब्रह्मदत्त
![]() |
| दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते आयोजक। |
मौर्य एडवोकेट, ओमप्रकाश पाल एडवोकेट, रामनाथ मौर्य एडवोकेट, मोहनलाल पासवान एडवोकेट, मुंशी राजकुमार मौर्य, एसके प्रजापति एडवोकेट आदि ने आर्य समाज संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों को सराहा। समाज में व्याप्त हिंदू मुस्लिम छुआछूत आदि के आडंबर पर भी गहन चर्चा की और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि की गई। बाद में लोगों को जलपान व चाय पिलाकर धन्यवाद दिया गया।


No comments:
Post a Comment