आचार्यकुलम ने बटुकों का कराया उपनयन संस्कार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

आचार्यकुलम ने बटुकों का कराया उपनयन संस्कार

संस्थान ने बटुकों को वर्ण सामग्री कराई उपलब्ध

फतेहपुर, मो शमशाद । आचार्यकुलम की ओर से सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम आचार्य विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में सभी आचार्यों ने वैदिक मित्रों द्वारा संपन्न कराया। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक तपस्वी उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रातःकाल आठ बजे से शुरू हुआ। क्षोरकर्म के बाद आचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया। बटुकों को संस्थान की तरफ से वर्ण सामग्री उपलब्ध कराई। सभी माता ने बटुकों कों भिक्षा प्रदान की। काशी गमन में पूर्व अध्यक्ष भाजपा मनोज शुक्ला, डॉक्टर शिवप्रसाद त्रिपाठी,

उपनयन संस्कार में भाग लेते आचार्यकुलम के पदाधिकारी व अन्य।

प्रदीप गर्ग, पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी, विभूति नारायण दीक्षित, परशुराम अभिनेता अनिल अग्निहोत्री, सुनील अग्निहोत्री, अंकित शुक्ला, चंद्रधर मिश्रा एडवोकेट, गोरेलाल आदि उपस्थित रहे। आचार्य सत्यानंद, आचार्य जुगल किशोर, आचार्य अशोक बाजपेई, रमन द्विवेदी, संतोष तिवारी, राज किशोर द्विवेदी, संतोष सिंह, चंद्रिका शुक्ला, राजेंद्र त्रिपाठी आदि ने मंत्र दीक्षा देकर कार्यक्रम संपन्न कराया। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करती हुई मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह, अंजू त्रिपाठी, सुनीता अवस्थी आदि ने किया। आचार्य प्रदीप तिवारी ने कार्यक्रम में पधारे समस्त बटुक माता बहनों का आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages