50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश
आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद, मुख्य सेविका का वेतन रोकने के निर्देश
फतेहपुर, मो शमशाद । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने हसवा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय एकारी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, कालिंग रजिस्टर, निपुण तालिका, एआरपी विजिट रजिस्टर को देखा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार के तीन दिवसीय प्रशिक्षण पर जाने की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक रिज़वान अहमद द्वारा देने पर डायट पर बात कर इसकी पुष्टि करने के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों को ये निर्देश जारी कर दें कि छात्र उपस्थिति पंजिका में माहवार बच्चों की उपस्थिति का कुल योग भी अंकित करें। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है उनके माता-पिता से बात कर उनको बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित
![]() |
| कंपोजिट विद्यालय एकारी का निरीक्षण करते डीएम। |
करें इस कार्य में विद्यालय के शिक्षकों का भी सहयोग लें। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षावार कालिंग रजिस्टर अलग-अलग बनाने के लिए निर्देशित करें। संबंधित कक्षा के अध्यापक ही रजिस्टर मेंटेन करें। बच्चों के वार्षिक रिपोर्ट कार्ड की जानकारी लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि बच्चों के विषयवार रिपोर्ट कार्ड जारी करें। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से विद्यालय में आरबीएसके की टीम पिछली बार कब आई थी, जानकारी की। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि एक साल से टीम नहीं आई है। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से आरबीएसके की टीम का रोस्टर मंगाने के निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह के अंदर आरबीएसके की टीम विद्यालय में भेजें एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यार्थीवार रजिस्टर भी मेंटेन करने के लिए कहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक को आरबीएसके रजिस्टर की जानकारी न होने पर बीएसए को इसके बारे में विद्यालयों को न बताने पर उनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने कक्षावार विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने स्मार्ट क्लास में बच्चों को क्या क्या पढ़ाया जा रहा है देखा। विद्यालयों में उपलब्ध साइंस किट का उपयोग सुनिश्चित कराने और उसके इस्तेमाल के लिए संबंधित अध्यापकों का प्रशिक्षण कराने के लिए भी बीएसए को कहा। विद्यालय में रोस्टरवार सफाई कर्मी के नहीं आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रोस्टर वार सफाईकर्मी क्यों नहीं आ रहे के लिए सचिव को बीडीओ के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए जाने और नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन प्रयोग में न लाए जाने के संबंध में सीडीपीओ को शाम तक कारण सहित रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया और मुख्य सेविका का स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।


No comments:
Post a Comment