गोवंश संरक्षण के नाम पर गोशालाओं में हो रही खानापूरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

गोवंश संरक्षण के नाम पर गोशालाओं में हो रही खानापूरी

महुआ ब्लाक के मणिपुर में संचालित गोशाला के पीछे मिले गोवंशों के कंकाल

गोवंशों के मृत हो जाने के बावजूद अधिकारियों को नहीं दी जा रही सूचना

बांदा, के एस दुबे । विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बुधवार को महुआ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मणिपुर में संचालित स्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। वहां पर 150 गोवंश मिले। गोशाला संचालन शुरू होने के दौरान 185 गोवंशों की संख्या थी। इसके साथ ही गोशाला के पीछे तमाम गोवंशों के कंकाल पड़े मिले। उन्होंने बताया कि गोवंश की हालत इतनी ज्यादा नाजुक है की गोवंश भूख और इलाज के अभाव में दम तोड़ रहा है क्योंकि गोवंश को सिर्फ सुखी पराली खिलाकर जिंदा रखा जा रहा है। गोवंशों का अंतिम संस्कार

गोशाला के पीछे पड़े गोवंशों के कंकाल

सम्मान पूर्वक नहीं किया जाता। गोवंशों के साथ अमानवीय में व्यवहार किया गया। गोवंशों को गौशाला के पीछे खाई में फेंक दिया गया सभी गोवंशों को जंगली जानवर नोच कर खा गए। गोवंशों के रखरखाव में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोशालाओं में महज खानापूरी की जा रही है। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी गोशालाओं के संचालन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसके चलते संचालक मनमानी पर आमादा हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages