कांग्रेस ने बज्ट को निराशाजनक बताया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

कांग्रेस ने बज्ट को निराशाजनक बताया

बजट के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बजट को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

बांदा, के एस दुबे । वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा अनुपूरक बजट नौ लाख बारह हजार करोड़ रूपए का पेश किया गया। इस बजट को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा के नाम पर स्वयं की अपनी पीठ थपथपा रही भाजपा सरकार का यह बजट घोर निराशाजनक है, आज भी प्रदेश का जनमानस अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है, चिकित्सा जगत में सैकड़ों अस्पतालों में डॉक्टरों एवम् अच्छी टेस्टिंग मशीनों का आभाव है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक एक किलोमीटर में संचालित प्राथमिक विद्यालय बंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

किए जा रहे हैं, जो विद्यालय प्रदेश में संचालित हैं उनमें पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जनता द्वारा वसूले गए टैक्स का अरबों रुपए पानी की तरह इन क्षेत्रों के लिए आवंटित किया गया है जो मात्र एक खोखला वादा है, इस बजट में समूचे बुंदेलखंड की घोर उपेक्षा की गई है, इस क्षेत्र में किसान, शिक्षित बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं जबकि बुंदेलखंड संभाग से राज्य सरकार को वन एवम् खनिज सम्पदा से अरबों रुपए राजस्व की प्राप्त होती है, बजट में जहां एक ओर सरकार नारी सशक्तिकरण का नारा देती है, महिलाओं की घोर उपेक्षा की गई है, कांग्रेस पार्टी ऐसे बजट की कड़े शब्दों में निंदा करती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages