पेशेवर अपराधियों का लेखा-जोखा तैयार कर करें कार्रवाई : ज्योति नारायण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

पेशेवर अपराधियों का लेखा-जोखा तैयार कर करें कार्रवाई : ज्योति नारायण

हमीरपुर के बाद अपर पुलिस महानिदेशक में बांदा में अधिकारियों के साथ की बैठक

बांदा, के एस दुबे । त्योहारों के दृष्टिगत सजक रहने के साथ रात में पेट्रोलिंग करने वाले कर्मियों की संख्या और भी बढ़ाई जाए। क्राइम कंट्रोल के अलावा घटनाओं के अनावरण के प्रयास करें। अपराधियों का डिजिटल डाटा एकत्रित करते हुए उन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उपरोक्त निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ने बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने हमीरपुर के बाद जनपद बांदा का दौरा किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. व अधीक्षक पलाश बंसल के साथ एडीजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ वार्ता कर संवेदनशीलता,धैर्यता और सदाचार व्यवहार का पालन करने व साथ ही

बैठक को संबोधित करते हुए एडीजी ज्योति नारायण।

सभी प्रशिक्षुओ को प्रभावी प्रशिक्षण देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात एडीजी ज्योति नारायण ने डीआईजी राजेश एस की मौजूदगी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में एडीजी ने जनपद में अपराधों की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, होली, रमजान,ईद-उल-फितर, रामनवनी आदि को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनपद के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। एडीजी ज्योति नारायण ने गंभीर अपराधों,लंबित विवेचनाओं,वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी,महिला अपराधों, साइबर अपराध, तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के कड़े निर्देश दिए। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने,संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त,प्रभावी चेकिंग तथा सोशल मीडिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के भी एडीजी ने निर्देश दिए। कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह,

सांप्रदायिक तनाव अथवा असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, शांति समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखा जाए। गुण्डो, माफियाओं,हिस्ट्रीशीटरों, टॉप टेन व इनामियां अपराधियों,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि के सम्बन्ध में एडीजी ने निर्देशित किया। उन्होंने चोरी,लूट,नकबजनी, टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम में पैदल गश्त की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होने निर्देशित किया।एडीजी ज्योति नारायण ने कहा कि सभी भीड़-भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गस्त करें। साथ ही रात्रि गस्त पार्टी को भी प्रभावी तरीके से क्रियाशील करें। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला सम्बन्धी अपराधों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करने तथा महिला हेल्पडेस्क,एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान,शालीन व्यवहार तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में डीआईजी राजेश एस,एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज, सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह,नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहे।

तेज तर्रार आफिसरों में होती है एडीजी की गिनती

अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण की प्रदेश के ईमानदारों के साथ तेज तर्रार आफिसरों में गिनती होती है। भृष्टाचार को लेकर एडीजी काफी सख्त रहते हैं। वर्ष 2002 बाँदा एसपी रहते उन्होंने एसओजी की पूरी टीम को मटौन्ध थाने के हवालात में बंद कर दिया था। साथ ही एसओजी को भी भंग कर दिया था। ऐसे उनकी कार्यवाही के कई उदाहरण भी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages