भगत सिंह इंकलाब व सरदार उधम सिंह टीमों के बीच हुआ मैच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

भगत सिंह इंकलाब व सरदार उधम सिंह टीमों के बीच हुआ मैच

स्व. मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 आयोजित

बांदा, के एस दुबे । राइफल क्लब के मैदान में खेले जा रहे स्व. मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब एवं सरदार उधम सिंह की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उसके बाद क्रिकेट प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब व सरदार उधम सिंह टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन करते हुए सभी खिलाड़ियों का

मैच में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

उत्साहवर्धन किया और कहा कि राइफल क्लब के मैदान में खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपना स्थान बनाया है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी निश्चित रूप से जनता का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रेमियों ने कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की इस बात की प्रशंसा की कि यह मैदान नीलाम होने की कगार पर था, उन्हीं के प्रयासों से आज हम सब इस खेल के मैदान पर खेल रहे हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक एवं वरिष्ठ खिलाड़ी मगरवी, कमेंट्रेटर मोनू शुक्ला, अबरार भाई, मिनी जीतू भाई, अमित दीक्षित, सुनील सक्सेना सहित अनेक खिलाड़ी व कई टीम के ऑनर भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages