डीएम ने अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

डीएम ने अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

कर करेत्तर वसूली समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी दी हिदायत 

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी ने स्टाम्प देयकों, आबकारी आदि विभागों की कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा करते हुए मण्डी के करों में वृद्धि लाए जाने के साथ ही मण्डी की वूसली कम पाये जाने पर मण्डी सचिव को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में परिवहन एवं आबकारी की वसूली बढाने, प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों को लक्ष्य देकर बडे बकायेदारों से धनराशि की वसूली किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य देयकों की वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। इसी प्रकार से उन्होंने आरसी की वसूली की समीक्षा करते हुए बैंक, विद्युत एवं खनिज की आरसी की वसूली शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश तहसीलदार एवं नायब

बैठक को संबोधित करतीं जिलाधिकारी जे. रीभा।

तहसीलदारों को दिये। उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण में पुराने वादों का तेजी से निस्तारण करने, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं तथा थाना दिवस में प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि पैमाइश एवं विवादित प्रकरणों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच कर प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र सहित सभी उप जिलाधिकारी सहित तहसीलदार एवं कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages