अवस्थी पार्क में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
बांदा, के एस दुबे । अवस्थी पार्क में बुधवार को भाजपा ने प्रखर राष्ट्रवादी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद, जनसंघ के प्रमुख विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाई। संगोष्ठी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि वह महान चिंतक, दार्शनिक, समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति व मूल्यों पर आधारित एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उनका जीवन नैतिकता, राष्ट्रप्रेम और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक रहा है। भाजपा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि
![]() |
| संबोधित करते हुए अतिथि। |
उनका अंत्योदय के पवित्र सिद्धांत, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का चिंतन एवं राष्ट्र जीवन के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार राष्ट्र निर्माण को मात्र केंद्रित दृष्टि देने वाले व समता, स्वालम्बन और सांस्कृतिक चेतना आज भी समाज के लिए मार्ग दर्शक है। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा उनके समरस, आत्मनिर्भर और स्वशक्त भारत निर्माण का संकल्प जनसेवा को प्रेरित करता है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राज कुमार राज, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, राजेश गुप्ता रज्जन, उत्तम सक्सेना, संतू गुप्ता, पंकज रैकवार, अमित सेठ भोलू, रामपाल प्रजापति, दुर्गा चौरसिया, सौरभ गुप्ता, सुमन तिवारी, संतोष राजपूत, राकेश गुप्ता, लखन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment