चित्रकूट के लाल का कमाल: एथलीट सत्यम ठाकुर ने मुरैना में जीता ‘सिल्वर‘ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

चित्रकूट के लाल का कमाल: एथलीट सत्यम ठाकुर ने मुरैना में जीता ‘सिल्वर‘

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से खाली नहीं है और इस बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है चित्रकूट जिले के उभरते हुए एथलीट सत्यम ठाकुर ने। मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सत्यम ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। रामबरन ठाकुर के पुत्र सत्यम ने 400 मीटर दौड़ में चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेहद कड़े मुकाबले में सत्यम ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया।


मैदान पर उनकी इस शानदार परफॉरमेंस को देखकर वहां मौजूद दर्शकों और कोचों ने उनकी जमकर सराहना की। सत्यम की इस जीत से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि चित्रकूट के खेल प्रेमियों में भी भारी उत्साह है। यह मेडल इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो संसाधन बाधा नहीं बनते। सत्यम अब गोल्ड मेडल के लक्ष्य के साथ अपनी अगली तैयारी में जुट गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages