कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यशाला
बांदा, के एस दुबे । सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर बुधवार को आयोजित साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट कैंपस में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों जैसे फिशिंग, थओटीपी धोखाधड़ी, फेक कॉल्स एवं सोशल मीडिया ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के व्यावहारिक उपाय, मजबूत पारावर्ड बनाने की तकनीक, टू-
![]() |
| सुरक्षित इंटरनेट दिवस कार्यशाला में मौजूद लोग |
फैक्टर ऑपेंटिकेशन के महत्व तथा सुरक्षित ब्राउज़िंग की बेस्ट प्रैक्टिस के बारे में समझाया गया। इस दौरान डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी के साथ ओटीपी साझा न करने की विशेष सलाह दी गई। उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने रामाधान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल युग में सुरक्षित व जागरूक बनाता था, जिसे प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ते सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया।


No comments:
Post a Comment