चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत पुरवा तरौंहा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया। यहां सीडीओ ने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्रीय विद्यालय का नया भवन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) प्रयागराज द्वारा निर्मित किया जा रहा है। विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल पर 112 मजदूर कार्यरत हैं, जो मौके पर कार्य करते हुए भी पाए गए। बताया कि निर्माण कार्य की निर्धारित पूर्णता तिथि जनवरी 2027 है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित
अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य की दैनिक प्रगति की फोटोग्राफ प्राप्त कर नियमित रूप से अवगत कराएं। इस मौके पर मॉनिटरिंग कमेटी की सदस्य व राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ की (सिविल इंजीनियरिंग) प्रवक्ता उर्वशी कश्यप, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के जूनियर इंजीनियर मनीष केशरवानी, केंद्रीय विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक (कंप्यूटर साइंस) राजेश कुमार मौर्य, प्राचार्या स्नेह लता आदि मौजूद रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment