घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पायल और 1200 रुपये बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 20, 2026

घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पायल और 1200 रुपये बरामद

बांदा, के एस दुबे । थाना गिरवां पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 1200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना गिरवां क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश ने सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। 20 अगस्त को पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस


ने केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरूप निवासी ग्राम अर्जुनाह, थाना गिरवां, बांदा को खुरहंड रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पायल और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 1200 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गिरवां में मु0अ0सं0 242/26, धारा 331(4), 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवरतन गुप्ता, कांस्टेबल अभिनव सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages