अतर्रा के कुरहू संपर्क मार्ग पर बनेगा आधुनिक बॉक्स कल्वर्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 20, 2026

अतर्रा के कुरहू संपर्क मार्ग पर बनेगा आधुनिक बॉक्स कल्वर्ट

3.04 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा शानदार कलवर्ट, अब बाढ़ और बारिश में भी नहीं रुकेगा रास्ता

कुरहू संपर्क मार्ग पर PWD बनवाएगा बड़ी पुलिया, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

सीएम योगी के विजन से बांदा के गांवों की बदल रही तस्वीर

बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'विकास विजन' से बुंदेलखंड के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इसी कड़ी में बांदा जनपद के अतर्रा तहसील क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के कुरहू संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 3.04 करोड़ रुपए की लागत से एक  आधुनिक बॉक्स कल्वर्ट (बड़ी पुलिया) का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। जिससे सरकार की इस मंजूरी से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है।


बाढ़ और बारिश में भी नहीं थमेगा रास्ता

कुरहू संपर्क मार्ग पर बनने वाला यह बॉक्स कल्वर्ट बेहद विशाल और आधुनिक होगा। इसका स्पान (आकार) 9 मीटर ऊंचा, 5 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा होगा। अब तक बारिश और बाढ़ के दिनों में इस मार्ग पर पानी भर जाने से दर्जनों गांवों का आवागमन दिक्कतों भरा हो जाता था और राहगीरों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता था। इस कल्वर्ट के बन जाने से अब भारी बारिश और बाढ़ के दौरान भी आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रहेगा।


ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

योगी सरकार के इस फैसले से अतर्रा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को रोजाना के आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों के मुताबिक पिछली सरकारों में इस समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब गांवों की सड़कों और पुलियों को मजबूत किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्द ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages