बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू विधान सभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारी ने प्रदर्शन कर एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। बबेरू तहसील परिसर मे मंगलवार की दोपहर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारी के द्वारा बबेरू विधानसभा की अलग-अलग गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर बबेरू तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया है। वही बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है, और खा की बरसात में जल भराव सड़क की दुर्दशा सरकारी विद्यालयों की खस्ता हालत को सुधार करने की मांग किया है।
वही बबेरू जमुनिहा पुरवा बबेरू ग्रामीण में सरकारी विद्यालय तक जाने वाली सीसी रोड और साफ सफाई बिजली के संबंध में ज्ञापन सौंपा है, तथा प्रेम नगर, तिंदवारी रोड, गौतम बुद्ध नगर, मे जल भराव से गिरे मकानों का मुआवजा और आवास दिलाए जाने की मांग किया। वही कमासिन कस्बे के दांदौ रोड में करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग किया है, जिलाध्यक्ष शिव नरेश बर्मा, जिला प्रभारी धर्मेंद्र अंबेडकर, जिला महासचिव जगरूप प्रजापति किशन समुद्रे, नीलेंद्र कुमार, सिद्धार्थ वाल्मिक,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment