बांदा, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र के मरका (बांगर) गांव निवासी रामचन्द्र उर्फ चन्दन ने गांव की सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण के मामले में मुख्यमंत्री एवं प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 5797, 4871, 5793, 5818, 4828, 5798 व 4437/3 से संबंधित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण किया गया है। प्रार्थना-पत्र में रामचन्द्र उर्फ चन्दन ने बताया कि उक्त सभी गाटा संख्याओं में बाबा भूरा पुत्र हनुमान काबिज थे।आधे के हिस्सेदार जेट्टा की भूमि सभी लोग काबिज हैं,जिसका पारिवारिक सजरा भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है। पीड़ित रामचंद्र ने आरोप लगाया है कि बाबा भूरा पुत्र हनुमान के गाटा संख्या 5797 व 5798 में गांव के दबंग रामबहादुर, भोला, रज्जन, राजू एवं राकेश, पुत्रगण स्व. साधो, पुत्र स्व.
![]() |
| पीड़ित रामचंद्र |
मन्ना, निवासी मरका (बांगर), द्वारा कथित रूप से अवैध भवन निर्माण कराया गया है। प्रार्थी ने इन लोगों पर दबंगई एवं भूमाफिया के जरिए सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी के मुताबिक मामले की शिकायत के बाद 6 जून 2022 को तत्कालीन तहसीलदार द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण रोकने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि निर्माण कार्य तो रुक गया, लेकिन आज तक अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया है। प्रार्थी का कहना है कि मौके पर ईंट, गिट्टी, बालू आदि जमा है और संबंधित लोग उक्त भूमि पर कृषि कार्य भी कर रहे हैं। रामचन्द्र उर्फ चन्दन ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व एवं चकबंदी अभिलेखों की जांच कराकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


No comments:
Post a Comment