जिलाधिकारी ने खोह के विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 25, 2026

जिलाधिकारी ने खोह के विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मंगलवार को खोह स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय और इंग्लिश मीडियम स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एवं रिनोवेशन कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएंडडीएस द्वारा 137.84 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते हुए डीएम ने सभी अधूरे कार्य तत्काल पूरा कर शीघ्र हैंडओवर कराने को कहा, ताकि पठन-पाठन शुरू कराया जा सके। इसके बाद डीएम ने सीएंडडीएस द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी किए जा रहे रिनोवेशन कार्य


को देखा। यहां जानकारी लेने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 153 बच्चे पंजीकृत हैं। डीएम ने परिसर की पुरानी इमारत का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए भवन का द्वार बंद कराने व आसपास की भूमि पर अतिक्रमण की जांच और अभिलेखीय सत्यापन कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही पुरानी बाउंड्रीवाल की मरम्मत और कम ऊंचाई वाले स्थानों पर लोहे की ग्रिल लगाने को कहा। विद्यालय में पंखे व नलों की टोटियां चोरी होने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई और एफआइआर दर्ज कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताई गई कमियों को प्राथमिकता से दूर करने, टाइल्स पर लगा पेंट साफ कराने और छत व दीवारों में सीलन की जांच कर सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। इस मौके पर बेसिक शिक्षाधिकारी रंजना शुक्ला सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages