बांदा, के एस दुबे । राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय बांदा की छात्रा वर्तिका सिंह ने एमए में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में वर्तिका सिंह को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उच्च शिक्षा मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की और
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वर्तिका सिंह को गोल्ड मेडल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता शिक्षा एवं विधि के क्षेत्र से जुड़े हैं। वर्तिका सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सकीं।


No comments:
Post a Comment