राम शैया, वाल्मीकि आश्रम और शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 20, 2026

राम शैया, वाल्मीकि आश्रम और शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को जिले में चल रहे पर्यटन और सड़क विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राम शैया, लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम तथा शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। राम शैया के समग्र पर्यटन विकास के लिए 171.94 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। परिसर में बहुउद्देशीय भवन, शौचालय ब्लॉक, यात्री शेड, स्वागत द्वार, बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर, पेवर ब्लॉक, साइनेज और प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। डीएम ने रैन बसेरा के आसपास के क्षेत्र को भी पर्यटन परियोजना के तहत विकसित करने के निर्देश दिए।



लालापुर के महर्षि वाल्मीकि आश्रम के विकास के लिए 525.77 लाख रुपये स्वीकृत हैं। यहां परिक्रमा पथ और आरती स्थल के निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था, इंटरलॉकिंग और बैठने की सुविधा विकसित की जाएगी। विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी भी निरीक्षण में मौजूद रहे। वहीं 80.92 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग को सात मीटर चैड़ा किया जाएगा। करीब 19.50 किमी मार्ग पर दोनों ओर पटरी सहित कुल चैड़ाई करीब 10 मीटर होगी। डीएम ने निर्माण के दौरान यातायात और जनसुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages