बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत औगासी यमुना नदी पुल मे इस समय बबेरू क्षेत्र व पहाड़ी इलाके मे लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है, वही जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे निवास करने वाले ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी, वही बबेरू क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसानो की धान की खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फैसले बर्बाद हो रही है, ग्रामीणों का कहना कि अगर इसी तरह
लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्र का बारिश का पानी छोड़ा गया टि बाढ़ तबाही मचा देगा, लेकिन जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन नदियों के किनारे किनारे निवास कर रहे ग्रामीणों को जागरुक करते हुए ऊंचे स्थान पर रहने व रात्रि में सोने के लिए कहा है क्योंकि लगातार हो रही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण कभी भी यमुना नदी का जल स्तर और बढ़ सकता है।


No comments:
Post a Comment