बांदा में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में चल रहा था हथियार बनाने का धंधा; दो गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 25, 2026

बांदा में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में चल रहा था हथियार बनाने का धंधा; दो गिरफ्तार

हथियार बनाने के उपकरणों सहित बने अधबने हथियारों का जखीरा बरामद

बांदा, के एस दुबे । नरैनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मोतियारी के बाहर एक घर में चल रही कथित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 24/25 अगस्त की देर शाम टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतियारी के बाहर कुछ लोग अपने घर में अवैध तमंचों का निर्माण कर रहे हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की और कथित तौर पर हथियार बनाते हुए देवीदीन पुत्र लुक्खू निवासी रामनई थाना अजयगढ़ जनपद पन्ना. मध्यप्रदेश रामस्वरूप उर्फ मुल्ला पुत्र मैकू निवासी ग्राम मोतियारी थाना नरैनी जनपद बांदा   को मौके से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे घर में तमंचे तैयार कर उन्हें 7 से 8 हजार रुपये प्रति तमंचे की कीमत पर बांदा और आसपास के जनपदों में बेचते थे। इस खुलासे के बाद पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना नरैनी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बांदा पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई करने वाले नेटवर्क में हलचल मचा।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages