चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चैहान की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष हरीनाम सिंह वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार तिवारी को यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि चित्रकूट समेत पूरे बुंदलेखण्ड के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष किया जाएगा। किसान हितों के लिए चित्रकूट से लेकर लखनऊ तक आवाज उठाई जाएगी। खासतौर से समय पर बिजली, पानी, खाद, बीज के मुद्दों को लेकर
किसानों के सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी शासन प्रशासन तक पहुंचाकर बुनियादी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उनके मनोनयन पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता और चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी ने प्रसन्नता का इजहार किया है।


No comments:
Post a Comment