दिवसीय विद्यालयीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 20, 2026

दिवसीय विद्यालयीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । एक दिवसीय विद्यालयीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा के सभागार में छात्रों ने दिखाई अपनी कुश्ती का प्रदर्शन।  क्षेत्र बबेरू अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा का है जहां पर आज जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के छात्रों ने भाग लिया जिसमें जनपद के क्षेत्र बबेरू ,क्षेत्र बांदा, क्षेत्र अतर्रा के प्रतिभागी छात्रों ने फ्रीस्टाइल कुश्ती का सुंदर प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर योगेंद्र कुमार मिश्र के


द्वारा सभी खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत करवाई जिसमें जूनियर बालक वर्ग में आशीष प्रथम, त्रिदेव द्वितीय, सब जूनियर में मुकेश प्रथम, अभय द्वितीय, एवं जूनियर फ्री स्टाइल में धर्मेंद्र प्रथम, अनमोल द्वितीय रहे अंपायर की भूमिका में धर्मपाल सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, रामकुमार यादव, विवेक यादव, राजेंद्र यादव, विनय सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं दर्शक मौजूद रहे वहीं पर प्रधानाचार्य के द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आगामी होने वाली मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपने जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages