बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के गाँधी नगर मोहल्ले मे श्री गणेश उत्सव बाल कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के आज गुरुवार को 11वें दिन कन्या भोज व भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें भंडारा सुबह करीब 8 बजे निरंतर भंडारा का आयोजन हो रहा है वही समिति के संरक्षक राममिलन मौर्य व गांधीनगर के सभासद रामकृपाल मौर्य के द्वारा बताया गया, कि इस गणेश महोत्सव की नीव छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रखी गई थी, जो पिछले 4 वर्षों से बराबर चली आ रही है, इस बार चौथ वर्ष है, इस कार्यक्रम में पूरे मोहल्ले व कस्बे के
लोगो के द्वारा सहयोग किया जा रहा है,आज भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उपाध्यक्ष ऋषि कश्यप,प्रबंधक निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष अनुराग सिंह, संचालक दीपू नामदेव, कार्यकर्ता सदस्य प्रशांत यादव, विमल सिंह, देशराज यादव, अशोक सिंह, मुन्ना महाराज, रामप्रसाद यादव, छंगू मौर्य, दिनकर मौर्य, रवि पंडा,सहित समिति के अन्य सदस्यों ने आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।


No comments:
Post a Comment