पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाना भाजपा का लक्ष्य
भारत माता की स्थापना व विश्व कल्याण के लिए कार्य कर रही है भाजपा
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक
बाँदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा जिले में चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने अभियान में लगे पदाधिकारियों से सम्बन्धित अभियान की तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी ली उन्होंने सभी से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना है ।उन्होंने कहा कि सरकार भारत माता की स्थापना , विश्व कल्याण व विश्व के दार्शनिक दर्शन कराने का कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि सभी लोग बूथ व शक्ति केंद्र को मजबूत करने का कार्य करें जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पुनः भारी बहुमत से
भाजपा की सरकार बन सके । जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं और सेवा संकल्प अभियान शत प्रतिशत सफल होगा ।बैठक में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के पुत्र के निधन पर दो मिनट का शोक रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा , राजकरन कबीर, जिला प्रवासी विनोद कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री परमजीत सिंह, रामपाल प्रजापति, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, सुधीर सिंह, रामभवन उपाध्याय, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, निर्मला गौतम, वन्दना गुप्ता, स्वर्ण सिंह सोनू, आदि मौजूद रहे l


No comments:
Post a Comment